Bajpur : अवैध कच्ची शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने आईआईएम हॉस्टल के पास कचनाल गुसाईं की तरफ जाने वाली सड़क से एक संदिग्ध महिला को रोका। जांच करने पर खड़कपुर देवीपुरा निवासी कमला (पत्नी स्वर्गीय अमरपाल, उम्र 41 वर्ष) के पास से एक नीले रंग के कट्टे के अंदर 33 पाउच बरामद हु

Jun 2, 2026 - 21:34
 0  5
Bajpur : अवैध कच्ची शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
Bajpur : अवैध कच्ची शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

काशीपुर में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

उधम सिंह नगर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत काशीपुर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में आईटीआई कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस टीम ने आईआईएम हॉस्टल के पास कचनाल गुसाईं की तरफ जाने वाली सड़क से एक संदिग्ध महिला को रोका। जांच करने पर खड़कपुर देवीपुरा निवासी कमला (पत्नी स्वर्गीय अमरपाल, उम्र 41 वर्ष) के पास से एक नीले रंग के कट्टे के अंदर 33 पाउच बरामद हुए, जिनमें लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल रमेश बंग्याल और महिला होमगार्ड कलसुम शामिल रहे।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow