Sitapur : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भट्ठा संचालक पर लगा ढाई करोड़ से अधिक का जुर्माना

यह मामला नैपालापुर गांव की सरकारी जमीन से जुड़ा है, जिस पर बुद्धप्रकाश नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करके ईंट-भट्ठा चलाने का आरोप है। निचली अदालत ने इस मामले की सुनवाई के बाद कब्जा करने वाले को हटाने के साथ ही 2 करोड़ 68 लाख 70 ह

By INA News Desk
Jun 8, 2026 - 21:35
16 Views
Sitapur : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भट्ठा संचालक पर लगा ढाई करोड़ से अधिक का जुर्माना
Sitapur : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भट्ठा संचालक पर लगा ढाई करोड़ से अधिक का जुर्माना

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करके व्यापार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी की अदालत से अपील खारिज होने के बाद तहसील प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ नैपालापुर गांव पहुंची और वहां चल रहे एक ईंट-भट्ठे पर जमीन खाली करने तथा भारी जुर्माने का नोटिस लगा दिया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही भट्ठे पर काम करने वाले कर्मचारियों और कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।

यह मामला नैपालापुर गांव की सरकारी जमीन से जुड़ा है, जिस पर बुद्धप्रकाश नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करके ईंट-भट्ठा चलाने का आरोप है। निचली अदालत ने इस मामले की सुनवाई के बाद कब्जा करने वाले को हटाने के साथ ही 2 करोड़ 68 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

इस कार्रवाई से बचने के लिए भट्ठा संचालक ने जिलाधिकारी की अदालत में अपील की थी, लेकिन जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने रिकॉर्ड और तथ्यों को देखते हुए इस अपील को खारिज कर दिया। आदेश मिलते ही तहसील प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर जाकर नोटिस लगाने की कार्रवाई की।

प्रशासनिक टीम में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल शामिल थे। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज सुरक्षित जमीन पर किसी भी तरह का निजी व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भट्ठे के मुख्य गेट पर नोटिस लगाते हुए प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय के अंदर जुर्माना न भरने और जमीन खाली न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कदम के बाद इलाके के दूसरे अवैध कब्जाधारियों में भी डर का माहौल है।

Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow