Ballia : आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस बल को लगी मामूली चोट, स्थिति नियंत्रण में 

मंगलवार सुबह करीब 10:20 बजे चौकी प्रभारी नगपुरा संदीप कुमार यादव को पीआरबी 9097 के माध्यम से सूचना मिली कि धर्मेंद्र नामक युवक के साथ मारपीट कर उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया है तथा मारपीट करने वाले युव

May 12, 2026 - 22:18
 0  7
Ballia : आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस बल को लगी मामूली चोट, स्थिति नियंत्रण में 
Ballia : आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस बल को लगी मामूली चोट, स्थिति नियंत्रण में 

Report-S.Asif Hussain Zaidi

चितबड़ागांव (बलिया)। नगपुरा पश्चिम टोला में मंगलवार को मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को उस समय उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा, जब कुछ लोग पकड़े गए युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाए गए, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं तथा सरकारी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10:20 बजे चौकी प्रभारी नगपुरा संदीप कुमार यादव को पीआरबी 9097 के माध्यम से सूचना मिली कि धर्मेंद्र नामक युवक के साथ मारपीट कर उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया है तथा मारपीट करने वाले युवक मिंटू को लोगों ने पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से पीआरबी कर्मियों ने मिंटू को अपने वाहन में बैठा लिया।

इसी दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवक मौके पर पहुंच गए और पकड़े गए युवक को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर थाना अध्यक्ष चितबड़ागांव, एसएचओ रसड़ा, एसओ फेफना सहित अन्य पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस ने सूझबूझ के साथ आरोपी युवक को वहां से निकाल दिया।

आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग उग्र हो गए और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि थाना चितबड़ागांव की सरकारी गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow