Ballia : पांच करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था द्वारा कृषि विभाग के निर्माण कार्य हेतु भूमि चिन्हित न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। मैरीटार गांव में चल रहे इको पर्यटन विकास कार्य
- सीएचसी-पीएचसी से लेकर सचिवालय तक की जांच के निर्देश, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
- अनुपस्थित मिले पर्यटन अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के दिए आदेश
जिलाधिकारी ने पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कई विभागों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित सभी परियोजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी हो सके। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में बच्चों कीसंख्या के सापेक्ष अध्यापक तैनात हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि जिले में संचालित 19 सीएचसी और 36 पीएचसी केंद्रों के निरीक्षण एवं जांच के लिए टीम गठित की जाए।
साथ ही निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके सीएचसी- पीएचसी भवनों की सूची तैयार करने को कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतों में बने सचिवालयों की एडीओ पंचायत के माध्यम से जांच कराई जाए। वहीं डीसी मनरेगा को सभी ब्लॉकों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की टीम बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सईएन को जिले की नौ परियोजनाओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि उनकी जांच कराई जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजनाओं की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए।
यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था द्वारा कृषि विभाग के निर्माण कार्य हेतु भूमि चिन्हित न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। मैरीटार गांव में चल रहे इको पर्यटन विकास कार्य के अधूरा पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर पर्यटन अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर का निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। नगर क्षेत्र में खाकी बाबा मंदिर निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण कराने को कहा गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेलहरी अकादमी ब्लॉक के बालिका छात्रावास भवन का निर्माण अधूरा मिलने पर जिलाधिकारी ने जून माह तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिले में प्रस्तावित सात नलकूप निर्माण परियोजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन नलकूप विभाग को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


