Ballia : आईजीआरएस समीक्षा में डीएम सख्त, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी
डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए तथा मौके की फोटोग्राफ भी अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण आख्या 12 कॉलमों में पूर्ण रूप से अपलो
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों में 75 प्रतिशत से कम शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सीआरओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नौ विभागों द्वारा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लेने के कारण पोर्टल पर शून्य अंक प्राप्त हुए हैं, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आदेश दिया कि जिन विभागों की फीडबैक स्थिति शून्य है, संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाए।
डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए तथा मौके की फोटोग्राफ भी अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण आख्या 12 कॉलमों में पूर्ण रूप से अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि निस्तारण आख्या अपलोड करने में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


