Ballia : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अभिलेखागार का लोकार्पण, डीएम और निदेशक पेंशन ने किया पौधरोपण, चंदन का पौधा लगाया

उन्होंने बताया कि कोषागार परिसर में पेंशनरों के लिए समर्पित वातानुकूलित पेंशनर भवन की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें शौचालय, शुद्ध पेयजल, पुस्तकालय एवं संगीत वाद्ययंत्र जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा पेंशनरों के स्वास्थ्य, मनोरंजन, यो

May 9, 2026 - 16:23
41 Views
Ballia : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अभिलेखागार का लोकार्पण, डीएम और निदेशक पेंशन ने किया पौधरोपण, चंदन का पौधा लगाया
Ballia : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अभिलेखागार का लोकार्पण, डीएम और निदेशक पेंशन ने किया पौधरोपण, चंदन का पौधा लगाया

Report- S. Asif Hussain Zaidi

बलिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर में को नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं निदेशक पेंशन रविंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परिसर स्थित पार्क में पौधरोपण करते हुए चंदन का पौधा भी लगाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार दुबे ने बताया कि कोषागार भवन एवं परिसर में वर्षा जल संरक्षण और संचयन की व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से “पेंशन आनंद उपवन” में सरोवर का निर्माण तथा महादेव कुंड का पुनर्निर्माण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कोषागार परिसर में पेंशनरों के लिए समर्पित वातानुकूलित पेंशनर भवन की सुविधा उपलब्ध है।

जिसमें शौचालय, शुद्ध पेयजल, पुस्तकालय एवं संगीत वाद्ययंत्र जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

इसके अलावा पेंशनरों के स्वास्थ्य, मनोरंजन, योग एवं व्यायाम के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अपर निदेशक कोषागार निदेशालय सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow