Sambhal : तरबूज के बहाने बच्चों को बनाया ‘बंधक’, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप
खलील मलिक के अनुसार उनका 8 वर्षीय पुत्र अरशान मलिक तीन दिन पहले ग्राम रसूलपुर धतरा में गांव के अन्य बच्चों के साथ साइकिल चलाने गया था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी आसिफ कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी और
Report : उवैस दानिश, सम्भल
उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन मौहल्ला नवाब खेल निवासी एक युवक ने बच्चों को बंधक बनाकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित बच्चे के पिता खलील मलिक ने थाना हयातनगर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खलील मलिक के अनुसार उनका 8 वर्षीय पुत्र अरशान मलिक तीन दिन पहले ग्राम रसूलपुर धतरा में गांव के अन्य बच्चों के साथ साइकिल चलाने गया था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी आसिफ कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी और उसके साथियों ने बच्चों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बच्चों के सामने 3-4 तरबूज रखकर कथित तौर पर एक वीडियो बनाई गई, जिसमें बच्चों को तालिबानी अंदाज में बंधक दिखाते हुए चोर बताया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बच्चों और उनके परिजनों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो सार्वजनिक न करने के बदले पैसों की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब सबकी निगाहें थाना हयातनगर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर बच्चों को डराकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के इस गंभीर आरोप में पुलिस क्या कदम उठाती है।
Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला
What's Your Reaction?


