Ballia : 350 छात्र छात्राओं की टीम, अद्भुत तालमेल, गजब का परफॉरमेंस, हजारों तालियों की गड़गड़ाहट मे सम्पन्न हुआ सुखपुरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

छात्रों ने नाटकों के माध्यम से समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने इन रंगारंग कार्यक्रमों की जमकर सराहना की। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा तथा बांसडीह विधायक प्रतिनिधि शांत स्वरूप सिंह ने मां सरस्व

By INA News Desk
Apr 15, 2026 - 22:07
31 Views
Ballia : 350 छात्र छात्राओं की टीम, अद्भुत तालमेल, गजब का परफॉरमेंस, हजारों तालियों की गड़गड़ाहट मे सम्पन्न हुआ सुखपुरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
Ballia : 350 छात्र छात्राओं की टीम, अद्भुत तालमेल, गजब का परफॉरमेंस, हजारों तालियों की गड़गड़ाहट मे सम्पन्न हुआ सुखपुरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

Report- S.Asif Hussain Zaidi

सुखपुरा बलिया। कस्बा स्थित सुखपुरा पब्लिक कांवेंट स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी छात्र छात्राओं अभिभावकों और मेहमानों को प्रफुल्लित करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट करने के लिये मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने लोकगीत और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

छात्रों ने नाटकों के माध्यम से समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने इन रंगारंग कार्यक्रमों की जमकर सराहना की। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा तथा बांसडीह विधायक प्रतिनिधि शांत स्वरूप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर संजय मिश्रा ने विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह जुगनू को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे विद्यालयों से पढ़कर ही बच्चे वैज्ञानिक, अफसर, जज और राजनेता बनते हैं। श्री मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग नृत्य, गायन, भाषण आदि की अद्भुत प्रस्तुति करके दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथियों का मन मोह लिया । इन कार्यक्रमों में ऑपरेशन सिंदूर के मंचन से लेकर डांडिया नृत्य, स्वागत गीत, गणेश वंदना के अतिरिक्त मां काली के रौद्र रूप की शानदार प्रस्तुति हुई,तो वही बदलते समाज को आईना दिखाने के लिए बच्चों ने मोबाइल का बढ़ता प्रयोग और उसके दुष्प्रभावों को भी अपने एक्ट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयत्न किया ।इन कार्यक्रमों की प्रस्तुति में प्रज्ञा यादव, अंजली सिंह, अनन्या सिंह पार्थ सिंह , दिव्यांशु सिंह, प्रांजल यादव, आंचल कुमारी, दिव्या यादव, आरती, जितेश यादव, जैद , नूरी, जिया सिंह,आशीष ओझा,प्रतीक, सोनम गुप्ता सहित करीब 350 बच्चे शामिल थे।

इस दौरान प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह जुगनू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन प्रविण सिंह ने किया।इस मौके पर सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सजपा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल सिंह, हिमांशू प्रताप सिंह, जदयू के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह,भरत राय, जनार्दन उपाध्याय, नितेश सिंह,प्रमोद सिंह,राजीव मोहन चौधरी, सुरेन्द्र सिंह,राणा कुणाल, कृष्ण कांत, कृष्णा नन्द सिंह, रविन्द्र,हृदयानंद,आदि लोग रहे। 

You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow