Hardoi: सीबीएसई 10वीं में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम।

हरदोई में सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मलिहामऊ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट

Apr 15, 2026 - 22:06
83 Views
Hardoi: सीबीएसई 10वीं में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम।
सीबीएसई 10वीं में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम।

हरदोई में सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मलिहामऊ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष छात्राओं ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय की छात्रा वैष्णवी सिंह ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में 98% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं खुशी ने 96.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

अर्पण मिश्र ने 95.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि तमन्ना ने 94.4% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अमीमा यास्मीन ने 93.4% अंकों के साथ शीर्ष पांच विद्यार्थियों में अपना स्थान बनाया।
विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विशेष रूप से एआई जैसे आधुनिक विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त होने को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और तकनीकी प्रगति का प्रमाण बताया।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे हरदोई जनपद के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow