Hardoi: 99.2% के साथ प्रखर गुप्ता बने जिला टॉपर, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल हरदोई का शानदार रिजल्ट।

हरदोई जिले में सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में इस बार सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र प्रखर गुप्ता ने 99.2% अंक हासिल कर

Apr 15, 2026 - 21:53
78 Views
Hardoi: 99.2% के साथ प्रखर गुप्ता बने जिला टॉपर, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल हरदोई का शानदार रिजल्ट।
99.2% के साथ प्रखर गुप्ता बने जिला टॉपर, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल हरदोई का शानदार रिजल्ट।

हरदोई जिले में सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में इस बार सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र प्रखर गुप्ता ने 99.2% अंक हासिल कर टॉप करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

प्रखर गुप्ता के पिता आदेश गुप्ता पीडब्ल्यूडी विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अनुराधा गुप्ता गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। माता अनुराधा गुप्ता ने बताया कि प्रखर शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है, जिसने लगातार लगन के साथ पढ़ाई की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन का इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा। श्रेया यादव और हिमांशु सिंह ने 97.4% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा आयुषी (96.8%), राघव (96.4%), नीलाभ मिश्रा (96%), अर्जुन उपाध्याय (95.4%), विवान, अशरफ और विधि (95.2%) सहित कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। वहीं स्कूल के प्रबंधक शिखर अग्रवाल ने भी प्रखर गुप्ता को विशेष रूप से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रखर गुप्ता की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे हरदोई जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Also Read- रफ़्तार के नए युग का आगाज़: पीएम मोदी आज करेंगे 12,000 करोड़ के दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow