Bajpur : मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आबेनुर और सिमरनजीत चमके
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर स्कूल की प्रबंधिका रश्मि विज, प्रबंधक गौरव विज, डौली विज और प्रधानाचार्य एम.
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा। इस बार विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में आबेनुर और सिमरनजीत कौर ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं एकमजोत सिंह 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अनमोल सिंह व रिषभ सैनी 94.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर स्कूल की प्रबंधिका रश्मि विज, प्रबंधक गौरव विज, डौली विज और प्रधानाचार्य एम.सी. उनियाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। शिक्षक तेजेन्द्र कौर, शशिकांत ओझा, के.के. जोशी, प्रदीप पाण्डे, विशाल काण्डपाल और विक्रम सिंह सहित पूरे स्कूल स्टाफ ने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
You May Read : Hathras : सरकारी जमीन पर फार्म हाउस का कब्जा, अधिकारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप
What's Your Reaction?









