Bazpur News: मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 19 खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, हल्द्वानी और आगरा की टीमें चमकीं

बाजपुर के मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 19 खो-खो प्रतियोगिता का समापन। हल्द्वानी, आगरा और गाजियाबाद की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीती।

Jul 26, 2026 - 22:07
 0  7
Bazpur News: मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 19 खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, हल्द्वानी और आगरा की टीमें चमकीं

मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 19 खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, विजयी टीमों को मिली ट्रॉफी

बाजपुर स्थित मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 19 खो-खो चैम्पियनशिप का शानदार समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजयी टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय प्रबंधिका रश्मि विज, गौरव विज, डॉली विज और प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल सहित सी.बी.एस.ई. पर्यवेक्षक राहुल राणा व संदीप चौहान ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी किरन कुमार जोशी के अनुसार प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। 14 वर्ष बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल आगरा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दून पब्लिक स्कूल गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में दिल्ली सिटी स्कूल बुलंदशहर और एस.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल गजरौला को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

17 वर्ष बालिका वर्ग में एम.एल. पब्लिक स्कूल गाजियाबाद ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। होली कृष्णा कॉलेज गदरपुर द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि दून पब्लिक स्कूल गाजियाबाद और संस्कार पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में द निमोनिक स्कूल हल्द्वानी ने खिताबी जीत दर्ज की। कृष्णा विद्या निकेतन गाजियाबाद को दूसरा और होली पब्लिक स्कूल आगरा तथा एस.एम.टी. ब्रह्मादेवी हापुड़ की टीमों को तीसरा स्थान मिला।

स्पर्धा का संचालन मेघा चावला और प्रगति ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य कोच राजेंद्र सिंह नेगी, विप्लव कुमार, अल्पना त्यागी, अमन पवन कुमार, टेक सिंह राणा के साथ ही विद्यालय के खेल प्रशिक्षक लोकेश अधिकारी, कुंदन सिंह कार्की, प्रदीप पांडेय, शिवम राणा, जसपाल रंधावा, अमीर हसन और विशाल कांडपाल सहित समस्त शिक्षण स्टाफ का सहयोग रहा।

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow