हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 घंटे में दो लापता बच्चों को सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

Jul 26, 2026 - 17:18
 0  4
हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए दो बच्चों को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र में शाम को घर के बाहर खेल रहे लगभग पांच और छह वर्ष के दो बच्चे अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों के सहयोग और त्वरित तलाश अभियान के चलते पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। बच्चों को सही-सलामत देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक के.के. यादव, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल रवीश कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow