हरदोई में चोरी की वारदात का खुलासा, जेवर और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरदोई की बिलग्राम पुलिस ने घर में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानिए पूरा मामला।

By INA News Desk
Jul 26, 2026 - 17:20
29 Views
हरदोई में चोरी की वारदात का खुलासा, जेवर और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई जिले की बिलग्राम थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी के आभूषणों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वारदात में शामिल एक अन्य सहयोगी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के मोहल्ला रावणपुरवा का है, जहां पीड़िता रचना ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंगवा निवासी देवेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के कंगन, बिछिया और पीली धातु का मंगलसूत्र तथा कान के झाले और बाली बरामद किए हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, अजय तोमर, श्रीप्रकाश, कांस्टेबल अभिषेक पाल, अमन सिंह, शिवम और अतुल सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow