सीतापुर के प्रसिद्ध कचनार बिसवां मेले से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर न्यूज़: सीतापुर के मशहूर कचनार बिसवां मेले से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 26, 2026 - 21:55
 0  5
सीतापुर के प्रसिद्ध कचनार बिसवां मेले से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध कचनार बिसवां मेले में एक युवक की बाइक चोरी हो गई। सहादत नगर निवासी रियाज अली, अपने रिश्तेदारों के यहां कचनार गए थे। मेले के दौरान उन्होंने अपनी काले रंग की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल मदरसे के पास खड़ी की थी।

देर रात करीब चार बजे जब रियाज अली वापस लौटे, तो गाड़ी उस जगह पर नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने कचनार चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र में बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। चौकी प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow