Sitapur News: सिधौली में दारोगा पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीसीटीवी फुटेज जांच की मांग

सीतापुर के सिधौली कोतवाली में दारोगा पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप। पीड़ित ने लिखित शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज से जांच कराने की मांग की।

Jul 26, 2026 - 22:05
 0  5
Sitapur News: सिधौली में दारोगा पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीसीटीवी फुटेज जांच की मांग

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सिधौली कोतवाली में कस्बा इंचार्ज पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

सीतापुर जिले के सिधौली कोतवाली परिसर में कस्बा इंचार्ज पर एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपने के साथ-साथ आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिधौली कस्बे के पत्रकार निर्दोष कुमार तिवारी अपने सहयोगियों के साथ किसी काम से कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि परिसर में मौजूद कस्बा इंचार्ज हरिश्चन्द्र यादव ने उनके भाई के विषय में पूछताछ करते हुए अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को उन्हें बंद करने का निर्देश दे दिया। पीड़ित का कहना है कि यह वाकया परिसर में मौजूद अन्य कर्मियों और लोगों के सामने हुआ, जिससे उनके सम्मान को चोट पहुंची है।

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि वे हृदय रोग से पीड़ित हैं और इस घटना के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि कोतवाली परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज जांचने पर सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow