Sitapur News: संदना के देवरी खुर्द में खेत से मिला बिना सिर का शव, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर के संदना क्षेत्र में खेत से मिला व्यक्ति का सिर कटा शव। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पहचान के लिए आसपास के जिलों से संपर्क साध रही पुलिस।

Jul 26, 2026 - 22:02
 0  5
Sitapur News: संदना के देवरी खुर्द में खेत से मिला बिना सिर का शव, पुलिस जांच में जुटी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

संदना के देवरी खुर्द में खेत से मिला व्यक्ति का सिर कटा शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र स्थित देवरी खुर्द गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सुबह के समय ग्रामीणों ने सूरज बली के खेत में एक अज्ञात शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही संदना थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में पाया गया कि मृतक का सिर धड़ से अलग है और मौके पर सिर मौजूद नहीं था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

घटनास्थल के आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाकर गायब सिर की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए निकटवर्ती थाना क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों में दर्ज गुमशुदगी के आंकड़ों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान कराने और घटना के कारणों को समझने के लिए सभी संभव पहलुओं पर गहनता से काम किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहचान स्थापित होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों और कारणों के बारे में ठोस जानकारी मिल सकेगी।

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow