Hardoi Gangster Act Action: सवायजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर बदमाश पंकज गिरफ्तार
Hardoi News: हरदोई की सवायजपुर थाना पुलिस ने संगठित रूप से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य पंकज को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
संगठित अपराध और लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का कड़ा शिकंजा, सवायजपुर पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य को दबोचा
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की सवायजपुर थाना पुलिस ने समाज विरोधी गतिविधियों और संगठित अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी मनोज कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु राघव की टीम ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पाई है
जांच अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य समाज में डर पैदा कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लूटपाट जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहते हैं
Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन
What's Your Reaction?




