Hardoi Crime News: हरदोई में जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा और कारतूस किया बरामद

Hardoi News: हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से हमला और फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

Jul 17, 2026 - 22:16
 0  2
Hardoi Crime News: हरदोई में जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा और कारतूस किया बरामद
माधौगंज में जानलेवा हमला और फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की माधौगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीड़ित रावेन्द्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में खुर्दा मदारपुर गांव के रहने वाले पीड़ित रावेन्द्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर अवैध तमंचे से फायरिंग भी कर दी। इस शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवशंकर मिश्रा, उपनिरीक्षक कुंवर बहादुर और कांस्टेबल आयुष भाटी, सुधीर कुमार, सत्यपाल व निशांक की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज सिंह, आकाश सिंह और संतोष कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मामले में कुछ और धाराएं बढ़ाई गई हैं और आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow