बाजपुर शुगर मिल में 10 करोड़ के स्क्रैप मामले पर धरना, अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

बाजपुर शुगर फैक्टरी में 10 करोड़ के कथित स्क्रैप मामले को लेकर अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते के नेतृत्व में गेट पर धरना जारी, निष्पक्ष जांच की मांग।

By INA News Desk
Jul 26, 2026 - 17:08
38 Views
बाजपुर शुगर मिल में 10 करोड़ के स्क्रैप मामले पर धरना, अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

बाजपुर शुगर फैक्टरी में 10 करोड़ रुपये के कथित स्क्रैप मामले के खिलाफ अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते के नेतृत्व में फैक्टरी के मुख्य द्वार पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। पिछले पांच दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए गित्ते ने कहा कि उपजिलाधिकारी और प्रधान प्रबंधक डॉक्टर अमृता शर्मा ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है और ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

मामले में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा की ओर से शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक डॉक्टर अमृता शर्मा, ठेकेदार बिष्ट ट्रेडर्स, सीए संजय पांडेय, सुरक्षा अधिकारी संदीप शुक्ला, स्टोर कीपर अश्वनी शर्मा, तौल कांटा प्रभारी स्नेह प्रकाश और मुख्य रसायनविद उपेन्द्र शुक्ला समेत अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस कोतवाली पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव हरदेव सिंह संधू, आशु मेहरा, अनुराग अग्रवाल, अभिषेक तिवारी और बी.डी. मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement