बाजपुर में पूर्व प्रभारी सचिव के निलंबन रद्द करने को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी
बाजपुर किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व प्रभारी सचिव के निलंबन रद्द करने व बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर स्थित बहुउद्देश्यीय प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व प्रभारी सचिव व आंकिक हेम चंद्र कांडपाल के निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर समिति कार्यालय में चल रहा धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत कर्मियों और समर्थकों को समिति के संचालकों राहत अली, नजाकत अली, पूर्व निदेशक विमल शर्मा और दीपक श्रीवास्तव समेत कई सदस्यों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।
धरने पर बैठे लोगों ने किसानों और कर्मचारियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रभारी सचिव के निलंबन को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। इसके साथ ही समिति के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से बकाया चल रहे वेतन के भुगतान की भी जोरदार वकालत की गई।
प्रदर्शनकारियों ने समिति के प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान पर संस्थान का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग रखी। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक यह विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?




