Bajpur : ग्राम प्रधानों की जायज मांगों के लिए संघर्ष करेगा जसपाल सिंह
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान संघ बाजपुर ब्लॉक की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानों को अपने विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने चाहिए और जनता के लिए का
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। ब्लॉक सभागार में नव नियुक्त ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें और ब्लॉक प्रमुख उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने ग्राम सभाओं में विकास कार्य करवाने की बात कही।
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान संघ बाजपुर ब्लॉक की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानों को अपने विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने चाहिए और जनता के लिए काम करवाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर जिला पंचायत सदस्य हर कदम पर साथ देंगे। पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास कार्यों के लिए सत्ता पक्ष के सांसद और कांग्रेस विधायक के पास भी जाएं और काम करवाएं।
जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि किसी ग्राम प्रधान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में विकास के लिए हर संभव प्रयास होंगे। जो अधिकारी प्रधानों की बात नहीं सुनेंगे, उनके खिलाफ संघर्ष होगा। मनरेगा के विकास कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। इसके लिए विकासखंड अधिकारी शेखर जोशी से बात की जाएगी। इस मौके पर जसपाल सिंह ने विकासखंड अधिकारी द्वारा दिए गए ग्राम प्रधान संघ कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मंदिर सिंह नरवाल, जिला सचिव रजविंदर कौर, राजकुमार, विराट शर्मा, पूर्व प्रधान लियाकत अली, एडवोकेट सतनाम सिंह, अराज सिंह सिद्ध, रघुवीर सिंह रिक्की, मोहर सिंह दिवाकर, बबलू नामधारी, प्रमोद कुमार, लीलाधर सैनी आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?









