Bajpur : धान की पौध जुताई के मामले में तहसील प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे विक्की रंधावा

किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने कहा कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि से करीब 50000 लोग प्रभावित हैं। सरकार किसानों का सब्र का इम्तिहान ले र

Mar 19, 2026 - 21:33
 0  4
Bajpur : धान की पौध जुताई के मामले में तहसील प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे विक्की रंधावा
Bajpur : धान की पौध जुताई के मामले में तहसील प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगे विक्की रंधावा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। भाकियू के कुमाऊं मंडल प्रभारी विक्की रंधावा ने कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी किसान की धान की पौध नहीं जोती जाएगी। लेकिन तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने हरिपुरा हरसान गांव में एक किसान की धान की पौध ट्रैक्टर से जुताई करवा दी। उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारी कब तक किसानों का उत्पीड़न करते रहेंगे। किसानों को मौसमी धान लगाने नहीं दिया जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में तहसील के अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी।

किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने कहा कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि से करीब 50000 लोग प्रभावित हैं। सरकार किसानों का सब्र का इम्तिहान ले रही है। किसान बहुत आक्रोशित हैं। किसान अपनी भूमि से जीवन चलाते थे, लेकिन अब बच्चों की पढ़ाई और वाहनों की किस्त भी नहीं चुका पा रहे। बच्चों के भविष्य के लिए बाहर भी नहीं भेज पा रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। धान का भुगतान अभी तक नहीं हुआ और गन्ने का बकाया भी नहीं मिला है। हर जगह किसानों का शोषण हो रहा है। इस मौके पर गगन सरना, विचित्र सिंह, राजा समरा, हरदीप सिंह आदि मौजूद थे।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow