Deoband : दुआ में आए अकीदतमंदों की कारों में तोड़फोड़, मुस्लिमों में रोष

हरियाणा के यमुनानगर निवासी परवेज और उत्तराखंड के रुड़की निवासी नाजिम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात दुआ में शामिल होने देवबंद आए थे। उन्हों

Mar 19, 2026 - 21:35
 0  5
Deoband : दुआ में आए अकीदतमंदों की कारों में तोड़फोड़, मुस्लिमों में रोष
Deoband : दुआ में आए अकीदतमंदों की कारों में तोड़फोड़, मुस्लिमों में रोष

मोहल्ला सैनी सराय में हुई घटना, हरियाणा व उत्तराखंड के हैं पीड़ित

देवबंद। मस्जिद रशीद में दुआ में शामिल होने आए हरियाणा और उत्तराखंड के दो लोगों की कारों में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर डाली। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। हरियाणा के यमुनानगर निवासी परवेज और उत्तराखंड के रुड़की निवासी नाजिम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात दुआ में शामिल होने देवबंद आए थे।उन्होंने अपनी एक्सयूवी और डिजायर कार दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित मोहल्ला सैनी सराय में सड़क किनारे खड़ी की थी। आरोप है रात 12 बजे दुआ खत्म होने पर वापस लौटे तो उन्हें दोनों कारों के अगले शीशे टूटे मिले और टायर कटे हुए मिले।इस दौरान वहां अकीदतमंदों की भीड़ जमा हो गई और घटना पर रोष जताया। उन्होंने इसे देश में वर्ग विशेष के प्रति बने नफरत के माहौल की उपज बताया। पीड़ितों ने पुलिस से असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow