Deoband News: इस्लामिया इंटर कॉलेज में सूफिया बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य, छात्रा को मिला खास अवसर
इस्लामिया इंटर कॉलेज देवबंद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कक्षा 12-डी की छात्रा सूफिया पुत्री निजामुद्दीन को एक दिन
देवबंद। इस्लामिया इंटर कॉलेज देवबंद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कक्षा 12-डी की छात्रा सूफिया पुत्री निजामुद्दीन को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर छात्रा सूफिया ने एक दिन की प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय की कार्यप्रणाली को समझा और नेतृत्व की जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य क़ाज़ी औसाफ आलम ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। विद्यालय में आयोजित इस पहल को छात्राओं के सशक्तीकरण और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
What's Your Reaction?



