Bharat Boudhiks 2.0 Exam: भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा का ऐलान, छात्रों को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम, जानें डिटेल
यूपी में भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा का ऐलान हो गया है। 21 नवंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता में यूजी-पीजी छात्र 1 लाख तक का इनाम जीत सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने 'भारत बौद्धिक्स 2.0' राष्ट्रीय परीक्षा के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन कर दिया है। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सहयोग से आयोजित होने वाली यह अखिल भारतीय परीक्षा आगामी 21 नवंबर को संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को देश की समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन और विज्ञान से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा ले सके।
लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित पोस्टर अनावरण कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग और विद्या भारती के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विजन पर आधारित यह ऑफलाइन परीक्षा स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रतिभागियों की तैयारी को आसान बनाने के लिए 'किताब वाले' प्रकाशन के साथ मिलकर भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित 21 प्रामाणिक पुस्तकों की श्रृंखला तैयार की गई है, जो 13 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध हैं। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले दो परीक्षार्थियों को 50-50 हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले चार प्रतियोगियों को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा सैकड़ों विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिलेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट
What's Your Reaction?



