UPESSC Principal Result 2026: यूपी में 111 प्राचार्य पदों का लिखित परीक्षा परिणाम जारी, 27 अक्टूबर से इंटरव्यू

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 111 प्राचार्य पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया। 27 से 30 अक्टूबर तक इंटरव्यू, 14 अक्टूबर से कॉल लेटर डाउनलोड करें।

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 21:26
7 Views
UPESSC Principal Result 2026: यूपी में 111 प्राचार्य पदों का लिखित परीक्षा परिणाम जारी, 27 अक्टूबर से इंटरव्यू

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या- 02/2022 के तहत आयोजित इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को कराया गया था। इसके बाद 26 सितंबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों के निस्तारण और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद अंतिम रूप से इंटरव्यू के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत कोई अलग आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र और निर्धारित प्रारूप पर शपथ-पत्र आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी 14 अक्टूबर से अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow