Hardoi News: संडीला में परिषदीय बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम, प्रियंका सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
संडीला ब्लॉक की न्याय पंचायतों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा
रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी
संडीला, हरदोई। संडीला ब्लॉक की न्याय पंचायतों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। न्याय पंचायत ककराली के अंतर्गत आने वाले 17 प्राथमिक, चार उच्च प्राथमिक और तीन संविलियन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुकाबले जूनियर हाईस्कूल मुन्नूखेड़ा में आयोजित किए गए।

- खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी गति, क्षमता और खेल कौशल का परिचय दिया।
- जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता
बालक वर्ग
- 100 मीटर दौड़ — आयुष
- 200 मीटर दौड़ — मोहम्मद असहद
- 400 मीटर दौड़ — अंश
बालिका वर्ग
- 100 मीटर दौड़ — अनन्या
- 200 मीटर दौड़ — रुबीना
- 400 मीटर दौड़ — अनन्या
गोला और चक्का फेंक में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- गोला फेंक, बालक वर्ग — जुनैद
- गोला फेंक, बालिका वर्ग — साधना
- चक्का फेंक, बालक वर्ग — अंश
- चक्का फेंक, बालिका वर्ग — साधना
प्राथमिक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता
बालक वर्ग
- 50 मीटर दौड़ — विशाल
- 100 मीटर दौड़ — राज
- 200 मीटर दौड़ — विनय
बालिका वर्ग
- 50 मीटर दौड़ — सुभाषी
- 100 मीटर दौड़ — कुलसुम
- 200 मीटर दौड़ — नंदनी
- कबड्डी में संविलियन विद्यालय टिकरा बरार की टीम विजेता
कबड्डी प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय टिकरा बरार की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन में सतेंद्र वीर सिंह, अतुल, सुरेंद्र, विमलेश पाल, लालजी, वीरेंद्र, कमलेश, पुत्तीलाल, रामचंद्र, अमित, शीलू सिंह और कल्पना भदौरिया सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं। इनसे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
What's Your Reaction?



