Hardoi News: 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सफलता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक
विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश
हरदोई। विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक की अनुमति से दिनाँक 12 दिसंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई काव्या सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।
न्यायाधीश काव्या सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए तथा ए.आर.टी.ओ. व ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए तथा वादकारियों के नोटिस समय से तामील कराए जाने हेतु निर्देशित किया।जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में ए.आर.टी.ओ अरविंद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से स्टाफ, विद्युत विभाग के अधिकारीगण,व विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

