Hardoi News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प

जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज प्राथमिक विद्यालय, सिनेमा चौराहा,

By INA News Desk
Nov 27, 2026 - 21:40
19 Views
Hardoi News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प
Advertisement
Advertisement

हरदोई: जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज प्राथमिक विद्यालय, सिनेमा चौराहा, हरदोई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई एवं कानूनी अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार लड़की की शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। बाल विवाह करने, कराने तथा इसमें सहयोग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है की जानकारी के साथ बाल विवाह शपथ दिलाई गई।

सुरभि सिंह ने कहा कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में विवाह से लड़कियों में कुपोषण, एनीमिया और मातृ मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हम सभी को मिलकर बाल विवाह को जड़ से समाप्त करना होगा। इस अवसर पर वंदना सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह न करने, न कराने और कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुक्ता सिंह, समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

Also Read- Hanuman Chalisa Chaupai Meaning: संकट के समय सही निर्णय और समर्पण सिखाती है हनुमान चालीसा की यह चौपाई, जानें पूरा अर्थ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement