Sambhal News: सम्भल में सर सैयद अहमद खान जयंती पर बच्चों को संदेश, मोबाइल-इंस्टाग्राम छोड़ो और शिक्षा से बनाओ अपना भविष्य!

सम्भल में सर सय्यद अहमद खान की जयंती पर बच्चों को केक काटकर जश्न मनाने के साथ शिक्षा की अहमियत का संदेश दिया गया। नवाब

By INA News Desk
Oct 17, 2026 - 12:43
4 Views
Sambhal News: सम्भल में सर सैयद अहमद खान जयंती पर बच्चों को संदेश, मोबाइल-इंस्टाग्राम छोड़ो और शिक्षा से बनाओ अपना भविष्य!

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में सर सय्यद अहमद खान की जयंती पर बच्चों को केक काटकर जश्न मनाने के साथ शिक्षा की अहमियत का संदेश दिया गया। नवाब महमूद अंसारी इंटर कॉलेज में कॉलेज के बच्चों और स्टाफ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं समाज सुधारक सर सय्यद अहमद खान का यौम-ए-पैदाइश धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल बांटकर पढ़ाई के प्रति जागरूक किया गया।

कॉलेज के सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने हमेशा कौम के मुस्तकबिल यानी भविष्य के बारे में सोचा और शिक्षा को तरक्की का रास्ता बनाया। उनकी कोशिशों का नतीजा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देशभर से छात्र-छात्राएं तालीम हासिल कर रहे हैं और कामयाबी के जरिए अपने माता-पिता, शहर और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सईद अख्तर ने बच्चों से अपील की कि वे मोबाइल पर इंस्टाग्राम और फेसबुक की लत छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चे आज के सर सैयद अहमद खान बनें और अपने हुनर व मेहनत से देश और समाज का नाम रोशन करें। वहीं, उन्होंने मुस्लिम समाज में शिक्षा की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज के उद्योगपतियों और संपन्न लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर योगदान देना चाहिए। उनका मानना है कि शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाता, तो समाज की तरक्की की तस्वीर और बेहतर होती।

Also Read- यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, लगातार दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement