Sambhal News: 18 साल के होते ही बनवाएं वोटर कार्ड! सम्भल में विशेष अभियान शुरू, बूथ पर मिलेंगी BLO- पिंकी आर्य
लोकतंत्र में भागीदारी का पहला कदम है आपका वोट! अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: लोकतंत्र में भागीदारी का पहला कदम है आपका वोट! अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हुआ है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नए मतदाता बनाने और छूटे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ पर पहुंचकर लोग अपने वोट से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बीएलओ पिंकी आर्य ने बताया कि वह पार्ट संख्या 320 पर मतदाता सूची से जुड़ा कार्य कर रही हैं। विशेष अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए वोट बनवाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा, जिन लोगों का किसी कारणवश वोट नहीं बन पाया है, वे भी बूथ पर पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। पिंकी आर्य के मुताबिक, बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अगले शनिवार को भी विशेष अभियान के तहत बूथ पर मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा। नए मतदाता पंजीकरण के लिए उम्र से संबंधित दस्तावेजों में दसवीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज काम आ सकते हैं। निवास से संबंधित प्रमाण के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार स्वीकार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों की स्वीकार्यता संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक जांची जाएगी। बीएलओ पिंकी आर्य ने लोगों से अपील की कि वे अपने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करें और पात्र होने पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। खासकर 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा इस मौके का लाभ उठाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
What's Your Reaction?



