Ballia Crime News: बलिया में आधी रात पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में आधी रात को पुलिस और शातिर गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में आधी रात को पुलिस और शातिर गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी है, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलिया। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे क्रैक डाउन अभियान के तहत गड़वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर की रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर गड़वार पुलिस रात्रि गश्त और चेकिंग पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक गौ तस्कर नहर किनारे शाहपुर नट बस्ती के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने नहर पुलिया के पास घेराबंदी की।
खुद को घिरता देख शातिर गौ तस्कर सुगनी नट पुत्र अजीज नट उर्फ परशुराम नट, निवासी आलमपुर, थाना गड़वार, उम्र 32 वर्ष ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल मानवीयता दिखाते हुए उसे सीएचसी रतसड़ पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंश पशुओं को वाहनों में बांधकर वध के लिए बिहार ले जाता था। पुलिस ने मौके से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार मय टीम शामिल रहे।
Also Read- Maharashtra TET Paper Leak: जूते के इनसोल में छिपाकर बाहर निकाला गया था पर्चा, पुलिस ने दाखिल की 3500 पन्नों की चार्जशीट
What's Your Reaction?



