Hardoi News: हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का DM ने किया निरीक्षण, BLO को दिए सख्त निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं
हरदोई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को जनपद हरदोई के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए।

विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज और सीएसएन पीजी कॉलेज स्थित बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित समय तक अपने बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी प्रपत्रों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाए। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में फार्म उपलब्ध रखने और मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह नियमानुसार फॉर्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को उपलब्ध कराएं, ताकि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया जा सके।
What's Your Reaction?



