Bajpur : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा कनिष्का को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से साइकिल भेंट की गई।
बाजपुर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा कनिष्का ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में 22वां स्थान पाया है। कनिष्का की इस सफलता पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश याद
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा कनिष्का ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में 22वां स्थान पाया है। कनिष्का की इस सफलता पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्हें उपहार के रूप में साइकिल दी गई। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव विधानसभा गदरपुर के ग्राम चकरपुर में कनिष्का के घर पहुंचे। उन्होंने कनिष्का को साइकिल भेंट की और शॉल भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर अरविंद यादव ने छात्रा के बेहतर भविष्य की कामना की और उनके परिवार को बधाई दी। कनिष्का ने अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि वह घर पर हर दिन दो घंटे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करती थीं। वह भविष्य में जूनियर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी माता ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया है। इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने छात्रा की मेहनत की सराहना की।
What's Your Reaction?









