Deoband : देवबंद को मिले 70 नए खाकी के पहरेदार, एसपी देहात ने दिलाई शपथ
शपथ ग्रहण कराने के उपरांत एसपी देहात मयंक पाठक ने उन्हें पुलिस सेवा की बारीकियों और चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास का प्रतीक है। फील्ड
देवबंद। कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 70 नए रंगरूट (रिक्रूट आरक्षी) बुधवार को विधिवत रुप से उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बन गए। इन जांबाजों ने देश की सेवा और कानून की रक्षा की शपथ ली। एसपी देहात मयंक पाठक ने परेड की सलामी ली और नए पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
शपथ ग्रहण कराने के उपरांत एसपी देहात मयंक पाठक ने उन्हें पुलिस सेवा की बारीकियों और चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास का प्रतीक है। फील्ड में तैनाती के दौरान आपका हर कदम कानून के दायरे में और न्यायसंगत होना चाहिए। उन्होंने नए पुलिसकर्मियों को नसीहत दी कि वे कानूनी प्रक्रियाओं को गहराई से समझें और पीड़ितों की मदद को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इस मौके पर इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









