Deoband : चिकित्सक दंपति का पडोसी पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप
बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में डॉ. निलोफर ने बताया कि घर की छत पर मजदूर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान पडोस का एक व्यक्ति कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और अकारण ही मजदूरों के साथ गाली गलौ
पीडित चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई सुरक्षा की गुहार
देवबंद। मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी महिला चिकित्सक निलोफर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने नर्सिंग होम के बराबर में रहने वाले एक पडोसी पर साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में डॉ. निलोफर ने बताया कि घर की छत पर मजदूर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान पडोस का एक व्यक्ति कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और अकारण ही मजदूरों के साथ गाली गलौज करने लगा। डॉ. निलोफर का आरोप है कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस दौरान बाहर गए पति डॉ. शमशाद भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। पीडित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?









