Deoband News: रामलीला मैदान संगत ने फूलों की वर्षा कर किया प्रभातफेरी का स्वागत
साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व निकाली जा रही प्रभातफेरियों की कड़ी में आज प्रभातफेरी गुरूद्वारा साहिब से
देवबंद: साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व निकाली जा रही प्रभातफेरियों की कड़ी में आज प्रभातफेरी गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर एमबीडी चैक, मेन बाजार, सब्जी मंडी ढाल होते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहां परिवारों ने सामूहिक रूप से फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। भाई धर्म सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, स्वर्णजीत कौर बेदी, भोली मनचंदा, पपिंद्र कौर, हरप्रीत कौर बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 23 नवम्बर को निशान साहिब के चोले की सेवा उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ होंगे, 24 नवम्बर को प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा।इस दौरान विजय गांधी, इंद्रजीत सिंह, ईश्वर उपाध्याय, गुरदीप सिंह, गौरव रतड़ा, गुलशन गांधी, विनय ढल, विशाल गांधी, शिवम ढल, महेश बजाज, विक्की, मानस गांधी, अखिल बजाज, आरव रतड़ा आदि मौजूद थे।
Also Read- यूपी में बेसिक शिक्षा का हुआ कायाकल्प, कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 1.85 लाख के पार
What's Your Reaction?

