Deoband News: प्रभात फेरी में बढी रौनक, 24 को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व निकाली जा रही प्रभातफेरियों में संगत की रौनक दिनों दिन बढती जा रही है। प्रातः काल
देवबंद: साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व निकाली जा रही प्रभातफेरियों में संगत की रौनक दिनों दिन बढती जा रही है। प्रातः काल गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी सुभाष चैक, रेलवे रोड़, गणेशपुरम, शिव विहार, इंडस्ट्रियल स्टेट होते हुए लाजपत नगर काॅलोनी स्थित गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार के निवास पर पहुंची जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। भाई धर्म सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, भोली मनचंदा, पपिंद्र कौर, रोजी बेदी, हरप्रीत कौर बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। सतनाम वाहेगुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 24 नवम्बर को प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा। 22 नवम्बर को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ होंगे। इस दौरान कुलभूषण छाबड़ा, राजन छाबड़ा, रमन छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, मोहित मल्होत्रा, मानव सिंह, प्रिंस कपूर आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?

