देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की धूम, प्रभातफेरी पर हुई पुष्पवर्षा और आतिशबाजी, गुरबाणी से गूंजा शहर
देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली प्रभातफेरी का ब्रह्मपुरी कॉलोनी में फूलों की वर्षा व आतिशबाजी से स्वागत हुआ। गुरबाणी कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया।
देवबंद : सिख धर्म के प्रथम गुरु साहिब गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन उपलक्ष्य में नगर में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के क्रम में शुक्रवार सुबह ब्रह्मपुरी कॉलोनी में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रभातफेरी जब कॉलोनी निवासी हरजीत बतरा और जितेश बतरा के आवास पर पहुंची, तो परिवार के सदस्यों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी और फूलों की वर्षा कर संगत का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
सुबह तड़के गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई यह प्रभातफेरी सुभाष चौक, रेलवे रोड, संत नगर कॉलोनी और लाजपत नगर कॉलोनी से होते हुए ब्रह्मपुरी कॉलोनी पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे 'सतनाम वाहेगुरु' के सामूहिक जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में भाई धर्म सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, हर्षप्रीत मनचंदा, जितेश बतरा, भोली मनचंदा और पपनीत कौर ने सुमधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल कर दिया।
अरदास के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से हरजीत बतरा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, हेमंत गिरधर, हर्ष भारती, सतीश गिरधर, गुरदीप सिंह, हरेंद्र गुगलानी, रमेश मनूजा, मोहित मल्होत्रा, प्रिंस कपूर, मानव नंदजोग, अजय निझारा, देवेंद्र पाल सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह, हर्ष नारंग और राजपाल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : Hardoi News: अहिरोरी में विकास की नई राह! 1100 मीटर सड़क का निर्माण शुरू, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी
What's Your Reaction?

