Hardoi News: अहिरोरी में विकास की नई राह! 1100 मीटर सड़क का निर्माण शुरू, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

विधानसभा साण्डी के विकासखण्ड अहिरोरी अंतर्गत जिला पंचायत हरदोई द्वारा स्वीकृत धिरजाखेड़ा तिराहा से ग्राम पुरवा

By INA News Desk
Nov 13, 2026 - 17:19
20 Views
Hardoi News: अहिरोरी में विकास की नई राह! 1100 मीटर सड़क का निर्माण शुरू, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
Advertisement
Advertisement

अहिरोरी/हरदोई। विधानसभा साण्डी के विकासखण्ड अहिरोरी अंतर्गत जिला पंचायत हरदोई द्वारा स्वीकृत धिरजाखेड़ा तिराहा से ग्राम पुरवा तक लगभग 1100 मीटर लंबे डामर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य आज विधिवत प्रारम्भ हो गया। इस अवसर पर सदस्य जिला कार्यसमिति भाजपा हरदोई इंजीनियर धीरज कुमार वर्मा ने निर्माण स्थल पर विधिवत हवन-पूजन कर, निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

इसी क्रम मे उपस्थित क्षेत्रवासियों को मार्ग निर्माण कार्य प्रारम्भ होने की शुभकामनाएं देते हुए इंजीनियर धीरज कुमार वर्मा ने कहा कि विधानसभा साण्डी को विधानसभा बालामऊ से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी साबित होगा। जिला पंचायत हरदोई द्वारा इस मार्ग के निर्माण से हजारों ग्रामवासियों सहित दोनों विधानसभाओं के क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था बेहतर होने से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसामान्य को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना विकास की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है। इस संपर्क मार्ग के निर्माण से लंबे समय से अपेक्षित सड़क सुविधा साकार होने की दिशा मे आगे बढ़ेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदस्य जिला पंचायत विजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि निशांत मौर्य, सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रेम गौतम, रानू हसीब, गौरव शुक्ला, गुड्डू खान, सुमित सिंह सुरसा, उपेंद्र दिवाकर, शिव शर्मा, भोजराज मौर्य, रामचंद्र गुप्ता, रामप्रकाश विश्वकर्मा, विनय मौर्य एवं अतुल कुमार गौतम सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read- Jailer 2 Box Office - शनिवार को 'जेलर 2' की कमाई में जबरदस्त उछाल, 17वें दिन जुटाए 9.35 करोड़ रुपये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement