Deoband : ईरान-अमेरिका तनाव की मार हज यात्रियों पर, फ्लाइट टिकट में 10 हजार की बढ़ोतरी
हज कमेटी के स्थानीय कार्यालय के संयोजक फहीम सिद्दीकी ने बताया कि भारतीय हज कमेटी के माध्यम से एक मई के बाद यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को यह अतिरिक्त राशि जमा करानी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यात्री य
देवबंद। ईरान और अमेरिका के बीच गहराते युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में आए उछाल का सीधा असर अब हज यात्रियों पर दिखने लगा है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सऊदी अरब जाने वाले विमानों के किराए में वृद्धि होने के कारण सभी हज यात्रियों को दस हजार रुपये अतिरिक्त जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं।
हज कमेटी के स्थानीय कार्यालय के संयोजक फहीम सिद्दीकी ने बताया कि भारतीय हज कमेटी के माध्यम से एक मई के बाद यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को यह अतिरिक्त राशि जमा करानी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यात्री यह रकम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक या ऑनलाइन माध्यम से 15 मई से पहले जमा करा दें। बैंक की रसीद हज कमेटी के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है, जिसके बाद ही उनकी यात्रा से संबंधित दस्तावेज वीजा और टिकट जारी किए जाएंगे। फहीम सिद्दीकी ने देवबंद हज काउंटर से जुड़े सभी हज यात्रियों से आह्वान किया है कि वह समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि ऐन वक्त पर उन्हें किसी तकनीकी या कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की हज यात्रा के लिए रवानगी पहले ही शुरु हो चुकी है, ऐसे में देरी होने पर यात्रियों की रवानगी में बाधा आ सकती है।
What's Your Reaction?









