Bajpur : बस स्टैंड से जल्द शुरू होगा बसों का संचालन, भाजपा नेता ने रोडवेज अधिकारियों के साथ की बैठक

बैठक में उन्होंने हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए देहरादून, दिल्ली, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे शहरों के लिए रोडवेज बसें चलाने की मांग रखी। इस दौरान आरएम पूजा जोशी, सहायक वित्तीय प्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल, सहायक सांख्यि

By INA News Desk
Apr 29, 2026 - 21:50
14 Views
Bajpur : बस स्टैंड से जल्द शुरू होगा बसों का संचालन, भाजपा नेता ने रोडवेज अधिकारियों के साथ की बैठक
Bajpur : बस स्टैंड से जल्द शुरू होगा बसों का संचालन, भाजपा नेता ने रोडवेज अधिकारियों के साथ की बैठक

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर रोडवेज बस स्टेशन से बसों का आवागमन फिर से शुरू करने के लिए भाजपा नेता मोहन पाल ने काठगोदाम स्थित आरएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में उन्होंने हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए देहरादून, दिल्ली, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे शहरों के लिए रोडवेज बसें चलाने की मांग रखी। इस दौरान आरएम पूजा जोशी, सहायक वित्तीय प्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी हरीश चंद्र आर्या और प्रधान लिपिक शंकरानंद पांडेय उपस्थित रहे। मोहन पाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Click : शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान- झड़प करने वालों को बताया 'बांग्लादेशी घुसपैठिया', चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow