Bajpur : पुलिस ने करीब चार किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्राधिकारी विभव सैनी की देखरेख में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महेशपुरा कट के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। पकड़े गए

Apr 29, 2026 - 21:53
 0  4
Bajpur : पुलिस ने करीब चार किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Bajpur : पुलिस ने करीब चार किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्राधिकारी विभव सैनी की देखरेख में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महेशपुरा कट के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। पकड़े गए युवकों की पहचान एलिस पुत्र असगर अली और शोएब पुत्र जाली सहमत के रूप में हुई है। इनके पास से कुल 3.970 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसआई विक्रम धामी, एसआई धीरेंद्र परिहार, सिपाही राजेश नाथ, नरेंद्र सिंह और कैलाश पांडेय शामिल थे।

Also Click : शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान- झड़प करने वालों को बताया 'बांग्लादेशी घुसपैठिया', चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow