Bajpur : नौकरी के बहाने दुष्कर्म करने वाला आरोपी बाजपुर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर बार-बार पीड़िता का शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 341, 354 डी, 376 और 506 के तहत मुकदमा द

Mar 23, 2026 - 20:44
 0  3
Bajpur : नौकरी के बहाने दुष्कर्म करने वाला आरोपी बाजपुर पुलिस की गिरफ्त में
Bajpur : नौकरी के बहाने दुष्कर्म करने वाला आरोपी बाजपुर पुलिस की गिरफ्त में

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर पुलिस ने नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पीड़िता की बहन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विक्रमपुर निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू ने पीड़िता को झांसा देकर एक होटल में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर बार-बार पीड़िता का शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 341, 354 डी, 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कुसुम रावत को सौंपी थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीप सिंह को कजरिया शोरूम के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुसुम रावत और कांस्टेबल सुनील टम्टा शामिल रहे।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow