Bajpur : केलाखेड़ा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही केलाखेड़ा के थाना प्रभारी मनीष खत्री पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती पीड़ित के बयान दर्ज किए और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि हमलावर पिछले दो

Jun 18, 2026 - 22:00
19 Views
Bajpur : केलाखेड़ा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Bajpur : केलाखेड़ा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रमपुरा काजी गांव में दोपहर के समय उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने एक युवक पर तमंचे से कई गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रमपुरा काजी गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह (24) पुत्र जोगेंद्र सिंह पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से निकले छर्रे लगने के कारण धर्मेंद्र सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया और मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही केलाखेड़ा के थाना प्रभारी मनीष खत्री पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती पीड़ित के बयान दर्ज किए और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि हमलावर पिछले दो-तीन दिनों से उसे लगातार परेशान कर रहे थे और आज उन्होंने जान से मारने के इरादे से उस पर यह हमला किया है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी केलाखेड़ा क्षेत्र के सरोवर नगर और कैमराडेरा के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने कहा कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow