Kanpur : कानपुर में रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर की री-ओपनिंग पर फैशन शो का आयोजन, अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने बढ़ाई रौनक

"रंग, रिवायत और रैंप" थीम पर आधारित इस फैशन शो के अलग-अलग चरणों ने लोगों का ध्यान खींचा। 'ट्रॉपिकल ब्लूम' राउंड में गोवा से प्रेरित फ्लोरल थीम के रंगों का मेल दिखा। 'कॉर्पोरेट चिक' राउंड में नौकरीपेशा लोगों के लिए क्लासिक और आधुनिक लुक

By INA News Desk
Jun 18, 2026 - 22:02
33 Views
Kanpur : कानपुर में रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर की री-ओपनिंग पर फैशन शो का आयोजन, अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने बढ़ाई रौनक
Kanpur : कानपुर में रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर की री-ओपनिंग पर फैशन शो का आयोजन, अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने बढ़ाई रौनक

कानपुर का ज़ेड स्क्वायर मॉल फैशन और मनोरंजन के एक बड़े उत्सव का गवाह बना, जहां रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर ने नए रूप और बेहतर सुविधाओं के साथ अपनी री-ओपनिंग का जश्न मनाया। इस खास मौके को और भी शानदार बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन आइकॉन ज़ोया अफ़रोज़ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

यह आयोजन सिर्फ एक स्टोर की शुरुआत नहीं था, बल्कि इसमें फैशन और आधुनिक लाइफस्टाइल का बेहतरीन संगम देखने को मिला। देश के विभिन्न शहरों से आए मॉडल्स ने रैंप पर उतरकर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो के दौरान रिलायंस ट्रेंड्स के नए कलेक्शन को पेश किया गया, जिसमें पारंपरिक परिधानों की सुंदरता के साथ-साथ फॉर्मल और वेस्टर्न कपड़ों का नया ट्रेंड भी शामिल रहा। हर प्रस्तुति में बदलते दौर के फैशन की झलक साफ दिखाई दी।

"रंग, रिवायत और रैंप" थीम पर आधारित इस फैशन शो के अलग-अलग चरणों ने लोगों का ध्यान खींचा। 'ट्रॉपिकल ब्लूम' राउंड में गोवा से प्रेरित फ्लोरल थीम के रंगों का मेल दिखा। 'कॉर्पोरेट चिक' राउंड में नौकरीपेशा लोगों के लिए क्लासिक और आधुनिक लुक पेश किया गया। वहीं 'अर्बन लाइफस्टाइल' राउंड में वेस्टर्न, कैज़ुअल और डेनिम कपड़ों का स्टाइलिश अंदाज़ युवाओं को खूब पसंद आया। शो का आखिरी हिस्सा 'एथनिक एलीगेंस' रहा, जिसने भारतीय परंपरा, संस्कृति और कला के रंगों को रैंप पर बेहद खूबसूरती से बिखेरा।

म्यूजिक और रंग-बिरंगी रोशनी से सजी इस शाम ने कानपुर के लोगों को एक यादगार अनुभव दिया। रिलायंस ट्रेंड्स की यह कोशिश शहर के फैशन प्रेमियों को नए दौर के स्टाइल से जोड़ने में काफी मददगार साबित हुई। इस मौके पर अभिनेत्री ज़ोया अफ़रोज़ ने कहा कि कानपुर अपने पहनावे, संस्कृति और अपनेपन के लिए जाना जाता है। यहाँ के लोगों में फैशन को लेकर काफी उत्साह है और उन्हें खुशी है कि यह स्टोर शहर में नए अंदाज़ को बढ़ावा दे रहे हैं।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow