स्टंट न करे, नई परंपरा शुरु न करे, जज़्बाती नारों से परहेज़ करें - खानकाहे हुसैनी
कानपुर 15 जून खानकाहों के खादिमों की एक मीटिंग खानकाहे हुसैनी कर्नेलगंज में मोहर्रम को लेकर हुई कानपुर की आवाम से
कानपुर 15 जून खानकाहों के खादिमों की एक मीटिंग खानकाहे हुसैनी कर्नेलगंज में मोहर्रम को लेकर हुई कानपुर की आवाम से अपील व जिला प्रशासन से मोहर्रम पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करते हुए 25 सूत्रीय गाइडलान जारी की गयी।
मीटिंग का आगाज़ तिलावते कुरान-ए-पाक से हुआ खानकाहों के खादिमों ने कानपुर की आवाम से अपील की। 1.मोहर्रम मे पैगम्बर मुहम्मद मुस्तफा के नवासे इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत की याद में शर्बत-पानी की हुसैनी शबीले लगाएं, 2.भूखों को खाना खिलाने विधवाओं अनाथों की मदद करें, 3.बीमार बेसहारा का इलाज कराने में मदद करें, 4.पर्यावरण को बचाने में एक-एक पौधा लगाएं व उसकी देखभाल भी करें, 5.अपने घरों पर हुसैनी परचम लगाएं व नमाज़ की पाबंदी करें, 6.आलम जुलूसों में अदबों एहतिराम से चले, 7.जुलूसों में नमाज़ का वक्त होने पर नमाज़ मस्जिदों में अदा करें, 8.इमाम चौक पर ज़री (ताजिया) को रखने उठाने पर अदबों एहतिराम का ख़्याल रखें, 9.परचमों की छड़ों को 10 फीट तक रखें व लोहे की छड़ों का प्रयोग न करें, 10.जुलूस में साउंड को मानक के अनुसार रखें, डीजे साउंड से परहेज़ करें, 11.जुलूस में परचमों के साथ स्टंट करने से परहेज़ करें,12.मोटर साइकिलो का जुलूस बना कर न चले व सड़को पर स्टंट न करे स्टंट करने वालों पर प्रशासन कार्यवाही करें, 13.जंगे कर्बला को याद करने, मस्जिदों, खानकाहों घरों में ज़िक्र-ए-शहादतैन का एहतिमाम करें, 14.पड़ोसी परेशान है तो उसका ख्याल रखे वो किसी भी मज़हब से ताल्लुक रखता हो, 15.कोई नई परम्परा की शुरुआत न करें, त्यौहार परंपरागत ढंग से खुशहाली शांति सौहार्द, सदभाव अमन-भाईचारा के साथ मनाएं किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे, 16.पानी को बेवज़ह न बहाएं ज़रुरत के लिए इस्तेमाल करें, इस्लाम में पानी को बेवज़ह बहाना गुनाह है, भीषण गर्मी में कानपुर नगर में अलग-अलग क्षेत्रों में पानी-शर्बत बांटने वाले कैम्पों का इतंज़ाम करें, 17.जुलूसों व कर्बलाओं में लंगर व पानी के पाउचों को फेंक कर न दे, हाथ में ही दे, 18.सोशल मीडिया में ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हो, 19.हिन्दू-मुस्लिम मिली जुली आबादी वाले क्षेत्रों से जुलूस गुज़रने से किसी भी तरह के नारों से परहेज़ करे, 20.मोहर्रम की 9-10 तारीख पर अभिभावक बच्चों को बाइक देने से परहेज़ करें व मोटरसाइकिलों को काफिलों की तरह न निकाले, 21.शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें उनका सहयोग करें, 22.नगर आयुक्त कानपुर नगर की कर्बलाओं, इमाम चौक व जुलूस के मार्गो की सड़कों की खराब दशा सुधारने, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलानें, मोहर्रम में पानी की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दे, 23.केस्को महाप्रबंधक मोहर्रम में बिजली की निर्बाध आपूर्ति करें, 24.कानपुर पुलिस कमिशनर कानपुर नगर की सभी कर्बलाओं व जिन-जिन क्षेत्रों से जुलूस निकलते है और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में जहां इमाम चौक पर ज़री (ताजिया) रखी जाती है उन सभी की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के लिए पुलिस को एलर्ट करने के निर्देश दें, 25.जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिशा-निर्देश विभागों को दे।
इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कानपुर नगर के जिलाधिकारी से बिजली-पानी की उचित व्यवस्था करने, कानपुर शहर में जिन मार्गो से जुलूस निकलता है उन सड़कों की खराब दशा सुधारने, कर्बलाओं, इमाम चौको के पास गंदगी को दूर करने, बिजली के जर्जर खम्भों को दुरुस्त कराने व जिन मार्गो से जुलूस निकले उस वक्त वहां की बिजली बंद करने व सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा निर्देश सम्बंधित विभागों को देने की मांग की व कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त से मोहर्रम के जुलूसों में पुलिस को एलर्ट करने व की मांग की मीटिंग के बाद 25 सूत्रीय गाइडलाइन जारी की गयी।
मीटिंग व अपील में खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, सूफी सरताज अली निज़ामी, सूफी मोईनुद्दीन चिश्ती, हाफिज़ मोहम्मद कफील, इब्राहिम शाह वारसी, अयाज़ अहमद चिश्ती, हशमत अली नक्शबंदी, सूफी इश्तियाक निज़ामी, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद तौफीक वारसी, मोहम्मद फैज़ान अज़हरी, हाफिज़ हसीब अहमद, परवेज़ आलम वारसी, नशरत अली नक्शबंदी, सैफ अली रज़ा, गुलज़ार आलम, आकिब खान, मुज्जिम्मल फारुकी, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?




