निकाह की जिद बनी मौत की वजह: भाई ने सोती हुई बहन के सिर में मारी गोली, ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा

सम्भल: जनपद सम्भल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में सामने आए ऑनर किलिंग के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए

Jun 15, 2026 - 15:01
155 Views
निकाह की जिद बनी मौत की वजह: भाई ने सोती हुई बहन के सिर में मारी गोली, ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: जनपद सम्भल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में सामने आए ऑनर किलिंग के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग और निकाह के विरोध में एक युवक ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार 12 जून को परवीन पत्नी शफी मोहम्मद ने सूचना दी थी कि उसकी बेटी मुस्कान की उसके भाई शनी मोहम्मद ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जांच में सामने आया कि मुस्कान का अपनी मौसी के बेटे के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे निकाह करना चाहती थी। लेकिन उसका भाई शनी इस रिश्ते का विरोध करता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 11 जून को भी भाई-बहन के बीच कहासुनी हुई थी। अगले दिन जब मुस्कान घर में सो रही थी, तभी शनी मोहम्मद ने घर में रखे तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने तमंचा, खोखा और कारतूस कब्रिस्तान में छिपा दिए और फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read- Hardoi: 56 दिन बाद दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट: क्षेत्राधिकारी के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow