Kanpur: मुख्यमंत्री से जागृति शुक्ला के हत्यारों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
अधिवक्तागण जागृति शुक्ला के हत्यारों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को ले पुलिस कमिश्नर कार्यालय
कानपुर: अधिवक्तागण जागृति शुक्ला के हत्यारों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को ले पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों पर निरंतर हमले हो रहे हैं बिना बार संघों को सूचित किए गिरफ्तारियां की जा रही है और हत्याएं तक हो रही है।कुछ दिन पूर्व दुर्घटना में घायल इलाहाबाद की युवा अधिवक्ता जागृति शुक्ला सहित कई अधिवक्ताओं को इलाज की जगह अस्पताल में बंद कर उन पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें गंभीर घायल हुई जागृति शुक्ला की कल मृत्यु हो गई । रिपोर्ट के बाद भी हमलावारों को गिरफ्तार न किया जाना अत्यंत निंदनीय है
मुख्यमंत्री जी से मांग है कि तत्काल जागृति के हत्यारो को गिरफ्तार कराए और उनके परिजनों को एक करोड़ रूपया मुआवजा देते हुए अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने प्रतिवेदन प्राप्त कर कहा कि प्रतिवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री जी को भेज दिया जाएगा।प्रमुख रूप पूजा गुप्ता अनिल दीक्षित प्रीति त्रिपाठी एस डी सिंह संजीव कपूर गौरव शुक्ला शिवम गंगवार साजिद खान मोहित शुक्ला नवनीत पांडेय राकेश सिद्धार्थ अनूप गुप्ता रिजवान अली आयुष शुक्ला चैतन्य जायसवाल इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।
Also Read- मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी, संख्या बल के सामने विपक्ष पस्त
What's Your Reaction?




